VIEW HYMN

Hymn No. 1454 | Date: 17-Dec-1999
Text Size
खोया रहने दे हमको प्यार में तेरे, होश में आना मंजूर नही।
खोया रहने दे हमको प्यार में तेरे, होश में आना मंजूर नही।
किया है प्यार बस तुझीसे किसी और का साथ कबूल नही।
देंगे दस्तक हर रोज दर पे तेरे, परवाह ना है हमको तूने खोला किवाड़ा।
जो भी है दिल में हमारे मौका मिलते करेंगे इजहार उसका।
कोई गिला ना रखेंगे मन में, तू वफाई कर या बेवफाई प्यार में।
यार निकले थे मंजिल की और अकेले, साथ मिले या ना मिले हम बढते रहेगे।
रूसवाई ना लेके तुझे है, रूसवाई तो है मन के फेरे में पड़ने से।
अढ़ा ना हूँ किसी बात को लेके, मैं तो हूँ तेरे इंतजार में खड़ा।
जो भी है समझना तू समझ ले, हम तो कायल है प्यार के तेरे।
यार पकड़ा है दामन प्यार से तेरा, तो ना छोड़ने के वास्ते।


- डॉ.संतोष सिंह