My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1480 | Date: 27-Dec-1999
Text Size
एक दो पलों की बात क्यों करूँ, मैं तो चाहूँ जीवन गुजना साथ तेरे।
एक दो पलों की बात क्यों करूँ, मैं तो चाहूँ जीवन गुजना साथ तेरे।
ख्वाबों में रहना क्यों चाहूँ तेरे संग, मैं तो हर पल तेरे साथ रहना चाहूँ।
यादों का झोंका न चाहता हूँ, श्वास दर श्वास डूबा रहना चाहता हूँ तुझमें।
तुझसे मिला स्मृति चिन्हों का कोई काम नहीं, प्यार को तेरे बसा लेना चाहता हूँ जहन में अपने।
मिलके बिछुड़ते रहने का कोई ना है मतलब, धुलमिल जाना चाहता हूँ तुझमें सदा के वास्ते।
आशाओं और निराशाओं के दौर से उठके ऊपर मस्त रहना चाहता हूं तुझमें।
मन में आते रहे गम और खुशी के भाव, प्रिय तेरे साथ हम आनंद में बसते रहे।
दम निकलता है तो निकलने देना, पर तेरा साथ ना छूटने देना कभी।
अमीर – गरीब जो भी रहूँ, रहूँ में प्रियतम् बनके तेरा सदा।
रूखसत हो जाऊँ हर चीज से जीवन में, रुखसत ना होने देना तू मुझे कभी।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हें मारी रे, म्हारी, म्हारी रे रे मारी जगदंबे माँ, सिध्द अंबे मां।
Next
प्रभु करनी होंगी तुझे मेरी हर बात पूरी, मैं तो हो चला तेरा।
*
*