My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1544 | Date: 31-Jan-2000
Text Size
शरण मिली चरणों में तेरे, सिखा दे चलना पद्चिन्हों पे तेरे ।
शरण मिली चरणों में तेरे, सिखा दे चलना पद्चिन्हों पे तेरे ।
कृपा बरसी नजरों से तेरे, करम करना सिखा दे तेरा बनके हमको।
प्यार किया तूने हमें, सिखा दे प्यार करना, ढल जाये जीवन प्यार में।
नये नये तौर तरीके बता दे तू हमको, जीवन मैल मिटाने के लिये।
हर वहम को तोड़के अहम से परे रहके, निडर बनके जीना तू सिखा दे।
खुशी ना जुड़े दौलत से, जुड़ा रहूँ हर पल मैं तुझसे इतना जुड़ ना पाऊँ किसीसे।
दया को चाहत नहीं है, दिशा दे दे प्रभु तु मेरे जीवन को।
सींच दे ह़दय को विश्वास से इतना, हो जाये जीवन में कुछ भी खारीज ना कर पाये तुझे।
भर दे प्रेम दिलों में इतना, तेरा कोई भी नाम – स्वरूप नजर आते खो जाऊँ इसमें।
साधना की छाप पड़ जाये ऐसी, दहन हो जाये तन का मिटाये ना मिटे – मिटे तो तुझमें।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हो जाये जहाँ में कुछ भी मेरा, कोई मतलब नहीं, कोई मतलब नहीं।
Next
ढूँढ़े दिल मेरा प्यार भरा साथ तेरा।
*
*