My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1545 | Date: 01-Feb-2000
Text Size
ढूँढ़े दिल मेरा प्यार भरा साथ तेरा।
ढूँढ़े दिल मेरा प्यार भरा साथ तेरा।
बेचैन निगाहें खोजती तुझे अटके हर चेहरे पे।
दरबदर की ठोकरें खाते हुये फिरूँ तेरे वास्ते।
काश की आस लिये मारा – मारा फिरूँ तेरे वास्ते।
पास रहके अहसास कर न पाया तेरे प्यार का।
बहुत ज्यादती की फिर भी तूने ना उफ् किया।
सच पूछो तो मेरी औकात से ज्यादा तूने दिया।
घायल किया तेरे दिल को जानते हुये बहुत कुछ।
अपने रूदन के शोर में तेरे आँसू देख न पाया।
देर – सवेर से जाना तेरे अतुलनीय प्रेम को।
राह तूने कई बार बतायी, मैं ही भटका हर बार।
चाहता तो कर देता खबरदार, फिर भी किया कृपा।
सिखा दे मुझे जतन करना तेरे बेशकीमती प्यार को।
कर दिखाऊँ तेरे इशारे पे तेरा कहा हुआ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
शरण मिली चरणों में तेरे, सिखा दे चलना पद्चिन्हों पे तेरे ।
Next
सौंपने आया हूँ दिल अपना चरणों में तेरे।
*
*