My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1548 | Date: 03-Feb-2000
Text Size
अंदाज न था राहे प्यार में होगा इतना बुरा।
अंदाज न था राहे प्यार में होगा इतना बुरा।
सच पूछों खुदा दिल कहता है इक् बार क्या कई बार चलेंगे।
थोड़ा सा मतलब की बात हूँ जोड़ता, आगे – आगे तू पीछे – पीछे हम रहेगे।
तेरे कदमों को ना लगे ठोकर, अपने चांम की जूती पहनायेंगे।
थके हुये पैरों को तेरे धोयेगे श्रध्दा के आँसूओं से।
तपती हुयी दूपहरिया को तू चाहेगा विश्राम, करेंगे आड़ छाँव के वास्ते।
रात्रि को हौले हौले - दाबेंगे तेरे चरणों को, थकान हरने के वास्ते।
तेरे पास पहुँचने से पहले, हर दुखों को लड़ना पड़ेगा हमसे।
बस करना तू इतनी सी कृपा, हर कार्य पे रहे तेरा आशीष।
बुलंद होगा तू बुलंद होगा तेरा सेवक – सेवा करने के वास्ते।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु कुछ ऐसी बात निकले दिल से, जो छू जाये तेरे मन को।
Next
बैठे है प्रभु सखियन् के संग, छेड़ते हुये नये – नये नगमें।
*
*