My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1556 | Date: 06-Feb-2000
Text Size
अभी तो करना है बहुत कुछ, प्रभु पहले तो तेरा बनके है जीना।
अभी तो करना है बहुत कुछ, प्रभु पहले तो तेरा बनके है जीना।
तेरे बताये हुये कार्यों को एक – एक करके पूरा कर दिखाना है।
मुझे – मेरा चाहा हुआ न चाहिये, मुझे तेरा चाहा हुआ चाहिये।
राह तूने बतायी है, राह पे चलते समय महफूज रखना तेरे गीतों में।
तुझे जीतने की ना है कोई चाहत, हाँ तेरा कहा हुआ करना चाहता हूँ।
समय जो भी लगे परवाह नहीं, पर तू दिल को देना उचटनें।
उतरेंगे प्यार के समंदर में हम, खैना पड़ेगा हमारी नाव को तुझे।
खत्म होती जा रही है हमारी जरूरत, फुरसत ना लेने देना तुझसे।
रूखसत हो जाऊँ जहाँ से, रूखसत ना करना तू अपने दर से।
पी लूँगा जहर सारे जीवन के, जीवन पे तेरा प्यार बरसाते रहना।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
दे दे तू मेरे सारे सवालों का जवाब, जो लेके तुझे है मेरे में।
Next
निभाना है संसार के दायित्वों को, प्रार्थना करते हुये तेरी।
*
*