My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1578 | Date: 22-Feb-2000
Text Size
गाना चाहता हूँ कोई गीत नया, तेरे दिल को रिझाने वास्ते।
गाना चाहता हूँ कोई गीत नया, तेरे दिल को रिझाने वास्ते।
जीतना चाहता हूँ तेरे प्यार को, तुझे दिल में बसाने वास्ते।
याद करना चाहता हूँ हर पल, तेरी यादों में गुम हो जाने वास्ते।
हर भेद को मिटा देना चाहता हूँ, तेरा बन जाने के वास्ते।
गम हो या खुशी रहना चाहूँ आनंद में, तेरा नामरस पीते हुये।
ललक मिटाना चाहता हूँ मिलने की, तुझसे मिलने के वास्ते।
हर पल बढना चाहता हूँ, रास्ते में मिले चाहे ठोकर कितनी भी।
कृपा तू बस इतनी करना, आहत होता रहे कितना भी तन मन।
दिल डूबा रहे तेरे प्रेम में, चल न पाये इसपे किसीका जोर।
प्यार की डोर मैं बांधुँ कसके, हो जाऊँ प्रभु तेरे वश में।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हमने ना दिया कभी दोष तुझे कुछ के वास्ते।
Next
अवरूध्द कंठ, गीले नयन, रूठा मन है निशानी सच्चे दिल की।
*
*