VIEW HYMN

Hymn No. 1581 | Date: 23-Feb-2000
Text Size
सिखा दे एक ही बात तू हमको, दिल लगाके कर सके प्यार तुझको।
सिखा दे एक ही बात तू हमको, दिल लगाके कर सके प्यार तुझको।
होता रहे चाहे कुछ भी जीवन में, डिग न पायें मेरा मन तुझसे।
बाहे फैलाये झूमूँ मैं हर पल, इस इंतजार में आके समा जाये तू।
जश्न मनाता रहूँ प्रतिपल, तेरे संग गुजारे गये पलों को याद करकें।
देने लायक मेरे पास कुछ नहीं, पर दिल में तेरे बात कोई हो तो मांग ले।
तेरे इशारे पे जीवन जीऊँ, मन में कोई बात उडे तेरे वैसा ही करूँ।
घायल हो जाये तन तो क्या, मन च्युत ना होने पाये तुझसे।
खुदा अंदाज हो मेरा प्यार करने का हर पल निराला, जो चौंका जाये दिल को तेरे।
होता रहे संसार में कितना भी सितम, सितमगर प्यार की राह पे से च्युत ना होने देना।
अचूक वार करना चाहता हूँ तुझपे, चूक हो जाये तो दे देना कोई भी सजा।


- डॉ.संतोष सिंह