My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1582 | Date: 23-Feb-2000
Text Size
प्रभु तेरी व्यवस्था है निराली, काला तो है दिल हमारा।
प्रभु तेरी व्यवस्था है निराली, काला तो है दिल हमारा।
फिर भी तू पीलाता है प्यार का जाम चाहे सुबह हो या शाम।
अवगुणों की खान है हम फिर भी लेने देता हैं नाम तेरा।
क्या ना है कमी हममें, फिर भी हरनें देता है साथ अपने।
दगा दिया कई बार तुझे, फिर भी तूने किया सदा कृपा हमपे।
मौंसम की तरह बदला रंग, फिर भी दिया तूने छूने चरणों को अपने।
आदतों से अपने बाज न आया, फिर भी तूने रखा विश्वास हमपे।
क्या न किया तेरे साथ हमने, फिर भी ऊफ् ना किया नजरों ने तेरी।
संकुचित दिलों – दिमाग वाला मैं, तेरा हृदय है प्रभु कितना विशाल।
शक होता है अपने आप पे, इंसा के वेष में कहाँ से आया अजीब प्राणी।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
सिखा दे एक ही बात तू हमको, दिल लगाके कर सके प्यार तुझको।
Next
खलबली मची है दिल में लेके प्यार को तेरे।
*
*