VIEW HYMN

Hymn No. 1587 | Date: 26-Feb-2000
Text Size
तेरे चरणों में हूँ प्रिय तेरा नाम लेतें हुये।
तेरे चरणों में हूँ प्रिय तेरा नाम लेतें हुये।
कमाल तू करेंगा, धमाल हम करेंगे संसार में।
जी के जंजाल को तेरे कहे अनुरूप हलाल करेंगे।
रोक ना सकता अब कोई तेरी ओर आने से।
खत्म हो गया दौर इंद्रियों की इच्छाओं का।
विचरता हूँ सारे जहाँ में बेरोक – टोक तेरी कृपा से।
सच पूछो तो अब कुछ छू नहीं पाता दिल को।
बदल गया मैं, बैठ – बैठके प्रभु सामने तेरे।
जो भाग्य में न था, मिल गया तेरी कृपा से हमको।
कई जन्मों का सुख मिल गया पास आके तेरे।


- डॉ.संतोष सिंह