My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1599 | Date: 05-Mar-2000
Text Size
अनोखा है तू और तेरा संसार बदले प्रतिक्षण रूप अपना।
अनोखा है तू और तेरा संसार बदले प्रतिक्षण रूप अपना।
समय बीता जाये रोके रूका नहीं, अपने अंदाज में रमता रहे तू।
हम जैसे अपलक देखते हुये श्रध्दा से हर्षित होते है मन ही मन।
अपने होने का जुड़के तेरे संग अनचाहे रहस्यो पे से परदा उठते देख रहा हूँ।
जो पढ़ा था किताबों में वो साक्षात नजर आने लगा अब तेरी कृपा से।
जी भरता नहीं अब तुझसे, मिलके भी मिलने को रहता हूँ बेचैन।
दूर हुये है हम अपने कर्मों से, हर भेद मिटाके मिल जाना चाहता हूँ तुझमें।
अजीब हालत हो गयी है मेरी, जब से काल्पनिकता होने लगी सजीव।
इंतजार में हूँ उस क्षण के, जिस क्षण बनेंगे हम एक जान।
मन का है फेर, जिस दिन मिट जायेंगे, तेरे अनंत में हो जायेंगे एक।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मेरे प्रभु चलती रहती है, उठा – पठक संग तेरे, दिल में मेरे।
Next
वादे तुझसे किये बहुत निभाना न आया एक भी।
*
*