VIEW HYMN

Hymn No. 1606 | Date: 16-Mar-2000
Text Size
ऐ खुदा बता दे तू ये, क्यों लंबी हो गयी है जुदाई इतनी।
ऐ खुदा बता दे तू ये, क्यों लंबी हो गयी है जुदाई इतनी।
तड़पा रहा है हर पल मुझको, ज्यों – ज्यों मिलन हो, ये हो रही है देरी।
आग आज भले हो इकतरफा, पर कल होगा मजबूर तू।
रह ले तू कितना भी दूर, आयेंगे हम खुदा तेरे पास जरूर।
सुरूर में डूबा है रोम – रोम मेरा, तुझे भी नशे में चूर किये बिन ना छोंड़ेगे।
कल तक तू था हजूर मेरा, आज बन गया है यार दिल का मेरे।
माफ करना मालिक बनाके, अब ना बड़ानी है मुझे और दूरी।
बड़े मुश्किल से किया है प्यार तुझसे, चलाना है चला दे कोई भी छुरी।
तैयार हूँ हलाल होने के वास्ते, लोग कहें या ना कहें तू कहेगा वाह मेरे यार।
मिटके भी न आने दूँगा आँच, तेरे प्यार का नाम करूँगा रोशन जहाँ में।


- डॉ.संतोष सिंह