VIEW HYMN

Hymn No. 1682 | Date: 22-Apr-2000
Text Size
बता दे कोई मुझे कहाँ से लाऊँ जिगर हिम्मत से भरा, जो कर जाये कुछ भी तेरे वास्ते।
बता दे कोई मुझे कहाँ से लाऊँ जिगर हिम्मत से भरा, जो कर जाये कुछ भी तेरे वास्ते।
बता दे कोई मुझे कैसे गाऊँ कोई गीत ऐसा, जो छू जाये तेरे दिल को।
बता दे कोई मुझे ऐसा क्या कर जाऊँ तेरे वास्ते, कि तू हो जाये खुश हमपे।
बता दे कोई मुझे सनम कब खेलेंगा खेल प्यार का हमसे, हार-जीत दोनों में मजा आयेगा।
बता दे कोई मुझे जनमों जनम का नाता क्या करके जोड़ पायेंगे हम, जो ना टूटे सभी
बता दे कोई मुझे प्यार की ऐसी कौन सी दास्ता सुनाऊँ, जो मंत्रमुग्ध कर दे तुझे।
बता दे कोई मुझे ऐसा कौन सी राह है जिसे पकड़ने पे, आता है तू हमारे हाथ।
बता दे कोई मुझे क्या कुछ करने से करना ना पड़ता है कुछ तेरे वास्ते फिर कभी।


- डॉ.संतोष सिंह