VIEW HYMN

Hymn No. 1691 | Date: 26-Apr-2000
Text Size
गीत हो ऐसा जो जीत ले तेरे दिल को।
गीत हो ऐसा जो जीत ले तेरे दिल को।

मन हो ऐसा जो बना ले मीत तुझ को।

पल हो ऐसा जो गुजारे अपना बनाके तुझे।

बेखूदी हो ऐसा जो हो जाये कुछ डूबा रहे तुझमें।

प्यार हो ऐसा जो चाहे तू कितना भी, छुड़ा न पाये साथ।

बात हो ऐसी जो मानने को हो जाये मंजूर तू।

हठ हो ऐसा जो तेरा कहा करने में चुके ना कभी।

नीती हो ऐसी जो जिसका अनुमोदन करने में ना हिचके तू।

जीवन हो ऐसा जो जुड़ने में आये ना हिचक तुझे।

श्वास हो ऐसा जो सब कुछ भुलाके चले तुझमे।


- डॉ.संतोष सिंह