VIEW HYMN

Hymn No. 1695 | Date: 27-Apr-2000
Text Size
जानम जान ले ले तेरा प्यार तो कोई बात नहीं।
जानम जान ले ले तेरा प्यार तो कोई बात नहीं।
पर जिंदगी गुजारे नहीं गुजरती तेरे इंतजार में।
पड़ जाता हूँ सोच में, कौन सी कमी है अभी बाकी।
साकी पीला दे तू और जाम, मिट जाये नामोनिशान।
तड़प के रह जाता हूँ पैदा कर नहीं पाता प्यार में कशिश और।
तेरे वास्ते कर लूँगा शागीर्दी, जो देते है अंजाम इसे।
जी लूँगा कैसे भी जिंदगी, रह नहीं पाऊँगा तेरे बिना।
कहने – करने की बात नहीं, हो गयी है हालत ये मेरी।
गँवा चुका हूँ सब कुछ, कैसे कहूँ प्यार के वास्ते।
होश में अब आया हूँ, लुटा लेने दे तेरे वास्ते।


- डॉ.संतोष सिंह