VIEW HYMN

Hymn No. 1704 | Date: 28-Apr-2000
Text Size
क्या कुछ कर दूँ ऐसा, हो जाये खुश तू हमपे।
क्या कुछ कर दूँ ऐसा, हो जाये खुश तू हमपे।
तेरा प्यार पाने के वास्ते, गुजर जाना चाहूँ हर हद से।
अब कोई और सितम, रोक नहीं सकता मेरी राह।
इरादे हो चुके है पक्के, तेरा प्यार पाये बिन ना रूकेंगे हम।
दम लगा देंगे दिलोजान से तेरा प्यार पाने के वास्ते।
हो जायेगे कुर्बान प्यार के अंजान राहों पे वास्ते तेरे।
तेरा इशारा होगा काफी कुछ कर गुजर जाने के वास्ते।
सहारे की ना है जरूरत, तेरे प्यार भरी नजर है काफी।
साकी कि बस तू पिलातें जाना, तोडेंगे हर पैमाने को।
प्यार करने का करेंगे क्या इक् और नये अंदाज में।


- डॉ.संतोष सिंह