My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1709 | Date: 29-Apr-2000
Text Size
कुछ होता है तो हो जाने दो, प्यार में खोता है दिल तो खो जाने दो।
कुछ होता है तो हो जाने दो, प्यार में खोता है दिल तो खो जाने दो।
चैन आयेगा नहीं कितना भी समझा लो, जब तक प्यार को पास अपने पायेगा नहीं।
पल – पल दौड़ा पड़ता है, यार की मौजूदगी का अहसास करके गा उठता है दिल।
हँस लो मेरे ऊपर मर्जी तुम्हारी, प्यार करना मजबूरी है मेरे दिल की।
जो भी होगा हाल मेरा करेगे कबूल, इतना भी ना करना बेहाल भूले प्यार को।
तेरे आगे मायने ना किसीका, सयाना चलाना चाहता है जोर तुझपे प्यार से अपने।
बड़ी मुश्किल में पड़ जाता हूँ, जब छोड़ जाता है प्यार का भूत साथ अपना।
घबरा उठता है दिल अब क्या होगा, कैसे छायेगा जुनून दिल पे प्यार का तेरे।
अब चाहता है दिल, सारा किस्सा तमाम करके, सारा दिन – रात पहनना तेरे प्यार का चोला।
भोला ना रहना चाहता हूँ मैं, तेरे वास्ते हर कुटिल या सीधे कर्मों को दूँगा अंजाम।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
आग लगी नहीं तो क्या, लगा दूँगा चारों ओर।
Next
मुझे मालूम है कहीं तो है कुछ कमी, तभी तो मिलते नहीं शब्द दिल का हाल बयाँ करने के वास्ते।
*
*