VIEW HYMN

Hymn No. 1711 | Date: 29-Apr-2000
Text Size
संसार में पैसा तो चाहिये जरूर, उससे ज्यादा एक अच्छे दिल का होना है जरूरी।
संसार में पैसा तो चाहिये जरूर, उससे ज्यादा एक अच्छे दिल का होना है जरूरी।
पैसे के बिना पाता है कष्ट तन बहुत बार, पर प्यार के बिना टिकता नहीं मन कहीं भी।
कुछ भी करवा सकते हो पैसे से, पर प्यार में खोके, कर गुजरते है यारों के वास्ते।
पैंसा टिकता नहीं सदा इक् सा, शाश्वत् प्यार रहता है अक्षुण्ण हर काल में।
पैसा जमा – जमा करके करना पड़ता है जमाना, पर प्यार बढ़ जाता है पल – पल लूटाने से।
पैंसे के लिये जाना पड़ता है कही और, प्यार तो रहता है यहाँ – वहाँ, जहाँ – तहाँ रहता है हर और।
पैसे से हो सकता है बहुत कुछ, पर प्यार मिलता नहीं कहीं पैंसे से।
सच में जीवन में जरूर है दोनो की, चलता नहीं काम किसी एक से।
पर हो जाता है खत्म महत्व प्रभु के पास पैसे का, पर प्यार के साथ रहता सदा।


- डॉ.संतोष सिंह