VIEW HYMN

Hymn No. 1713 | Date: 30-Apr-2000
Text Size
तुम जो कहोगे वहीं हम करेंगे, तेरा कहा करने के वास्ते लगा देंगे बाजी प्राणों की।
तुम जो कहोगे वहीं हम करेंगे, तेरा कहा करने के वास्ते लगा देंगे बाजी प्राणों की।
मन में ना उठने देंगे सवाल कोई, तेरा नाम लेते हुये कर दिखायेंगे हर काम।
आयेंगी राह में अड़चनें अनेक, विश्वास के साथ पार कर जायेगे हर अड़चनों को।
तेरा प्यार पाने के वास्ते, सुबहों शाम पीते जायेगे श्रध्दा का जाम।
दाम जो भी अदा करना पड़ेगा, अदा करने के वास्ते पुरजोर यत्न करेंगे।
छोड़ेगें ना कभी साथ तेरा, तन – मन लगा देंगे लगन से तुझमें।
जो भी होगा करेंगे मंजूर, गिले – शिकवे ना आने देंगे दिल में।
कर तू नफरत या प्यार, हम तो रहेगे चूर यार हर पल प्यार में तेरे।
जज़बातों का बहायेंगे सैलाब, तेरा कहा हुआ पूरा कर दिखाने के वास्ते।
आज न कर पाने का रोना रोते है तो क्या, उबरके दिखाउँगा तेरी कृपा से।


- डॉ.संतोष सिंह