My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1716 | Date: 02-May-2000
Text Size
बहुत ही यत्नों के बाद मिलता है प्रियतम साथ तेरा।
बहुत ही यत्नों के बाद मिलता है प्रियतम साथ तेरा।
जब तक ना होती तेरी कृपा, तब तक तू आता नहीं हाथ।
करना पड़ता है मन के संग जेहाद, तब मिलता है तेरा प्रतिसाद।
पल भर का तेरा साथ मिलते हो जाते है दूर जीवन के अवसाद।
वो बात ना रहती, कुछ और बात बन जाती है तेरे रहने पे।
गुजारे गये पलों को भुलाके, भविष्य से भी मुक्त रहते है साथ तेरे।
होता होगा महत्वपूर्ण बहुत कुछ, ना-न-ना कहते है हम।
तेरे रहते ना रहता है मस्ती के सिवाय आलम और किसीका।
कैसी भी हो दशा, आता है आनंद तेरे साथ होने पे।
मुझको है विश्वास तू रखेगा सदा साथ – साथ हमको अपने।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार के सिवाय न चाहूँ कुछ, प्यार ही है मेरा आखरी मुकाम।
Next
ओ मेरे सरकार, आया तेरे दरबार में एक बेकार।
*
*