My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1770 | Date: 22-May-2000
Text Size
टूटे ना प्रयास हमारा, जगा दे दिल में लगन ऐसी।
टूटे ना प्रयास हमारा, जगा दे दिल में लगन ऐसी।
हो ना हो करे ना परवाह, जुटे रहे रात – दिन कार्य में सदा
कोई न बात जागें मन में, वो तो जुटा रहे तेरा कहा करने में।
परिणाम से परे, लगा दे दिल तेरा कहा हुआ पूरा करने में।
आये कैसा भी पल जीवन में, मन न हो च्युत तेरा कहा करने में।
निकल जाये हर डर, बेधड़क करता चला जाऊँ कहा हुआ तेरा।
तेरा कहा करने ही हो हमारी सच्ची प्रार्थना पिता तेरे प्रति।
कुछ भी हो जाये जुड़े रहके तुझसे तेरा कहा करते चले जाये।
पल भर को न हो च्युत करने से, मन को हो इसका अहसास सदा।
बदा हो जो भाग्य में परवाह न करके करता जाऊँ कहा तेरा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
है प्रभो मिलते रहने देना इन निगाहों को निगाहों से।
Next
देने को तैयार है तू बहुत कुछ, लेने से हिचक जाता हूँ।
*
*