My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1781 | Date: 27-May-2000
Text Size
तेरे प्यार जाम पीने के वास्ते दे देगे शहादत अपनी।
तेरे प्यार जाम पीने के वास्ते दे देगे शहादत अपनी।
तेरा नाम जपने के वास्ते भुलायेंगे अपने आपको उसमें।
आये कोई भी दौर जीवन में, दूर न होंगे हम कभी तुझसे।
तेरे – मेरे बीच आया गर कोई परवाह ना करेंगे अपना हो या पराया।
तेरे – मेरे प्यार का सिलसिला चलता रहेगा, मौत से भी न आयेगा फर्क।
हो जाये मुझे कुछ भी बिन् परवाह किये दरकने न दूँगा तेरे-मेरे रिश्ते को।
आस इतनी सी है तुझसे, प्रियतम् रहूँ सदा सायें में तेरे।
कृपा रखना तू सदा मुझपे, मौका पड़ने पे हो लेना कितना भी खफा।
साँस चलती है मेरी तेरी इनायत पे, दूर हुआ जो तुझसे हो जाऊँगा बेदम।
हमदम है तू मेरा चाहे कैसा भी हूँ मैं जहाँ के वास्ते।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हे ये तोड़ देना चाहता हूँ तेरे वास्ते तन – मन के बंधन को।
Next
साकी पिला दे प्यार का जाम इतना, जीत लूं मैं पलक झपकते तुझे।
*
*