My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1799 | Date: 04-Jun-2000
Text Size
चोर न देखा तुझसा हमने, एक नहीं न जाने कितने दिलों को चुराया है तूने।
चोर न देखा तुझसा हमने, एक नहीं न जाने कितने दिलों को चुराया है तूने।
हम तो न सीख सके निभाना एक से, कैसे निभाये तू अनेकों से।
बहुत कुछ जानना है तुझसे, पहले – पहल अपना बनाके दिल में बसाना है तुझको।
अंदाज न था हमको तेरे प्यार का, छीन लिया हमको हमसे अपना प्यार बरसाके।
फिर भी न जाने क्यों तरसे दिल, कुछ और, कुछ और मांग रहाँ है तुझसे।
आनंन्दातिरेक हूँ तेरे साये तले, भला – बुरा भुलाके मौंज में हूँ हर पल।
लूटाना भी भाता है अब हमको, तेरा छलना डुबा जाता है हमको सुखद ख्वाबों में।
तेरे आँखों में आँखें डालके कहता हूँ, तेरे प्यार के आगें न रहा अब कुछ।
अंदेशा न था अपनी दशा का, लोग – बाग की बातों पे न धरता हूँ कानं।
बन गया है तू मेरा जान, मान न मान मैं हो गया हूँ यार तेरा प्यार।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जो रात गुजारते है प्रभु की याद में, दिल रहता है उनका मसरूफ प्रभु के प्यार में।
Next
शुरूआत में है ये हाल, तो क्या होगा अंत में हमारा।
*
*