VIEW HYMN

Hymn No. 1800 | Date: 05-Jun-2000
Text Size
शुरूआत में है ये हाल, तो क्या होगा अंत में हमारा।
शुरूआत में है ये हाल, तो क्या होगा अंत में हमारा।
प्रभु जो भी हो हाल, रहे सदा छाया तेरा हमारे ऊपर।
पार कर जायेगे जग की हर कठिनाइयों से, जो होगा मन में वाश तेरा।
काश को भुलाके महसूस करेगा दिल के है तू पास इतना होगा विश्वास।
श्रध्दा की महक होगी श्वासों में, जो न देंगी टूटने हमारे प्यार को।
बड़ी मुश्किलों से पाया तुझे, बुझने के बजाय खो जाने दे प्यार में।
अहसास रहे हर पल दिल को तेरा, दिलाने की जरूरत न हो कभी।
सुध की जरूरत न रही हमको, खो जाने दे सुध – बुध प्यार में तेरे।
डरतो निकल गया मन से अब तो खो जाने दे होश प्यार मे तेरे।
शरारत से बाज न आऊँगा तेरे रहते मेरे दिल पे कोई आँच न आने दें।


- डॉ.संतोष सिंह