My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 179 | Date: 16-Jun-1998
Text Size
दिल गुनगुनाने लगता है जब नजर आती है तेरी छवि,
दिल गुनगुनाने लगता है जब नजर आती है तेरी छवि,
मन ही मन मुस्करा उठता हूँ तेरे ख्यालों में खोने पे ।
पागलपन सा सवार हो जाता है तेरी याद आने पे;
मदहोशी का आलम कुछ ऐसा होता है; ये मेरी बेहयाई नजर आती है।
गाते ही गीत तेरा होश – हवाश खो देता हूँ, दुनियादारी का होश किसे;
अलग – अलग हर चेहरे पे तेरी ही छवि नज़र आती है ।
कष्टमय जो पल होते है, तेरा नाम लेते ही आसान सा बन जाता है;
हम जैसे नामुरादो की हर मुराद तू कर देता है पूरी यूँ ही ।
गाहें – बगाहें तेरी कृपा से तेरे शरण में रह लेते है पल दो पल,
पल दो पल को, तू बदल दे, आजीवन का साथ में तैयार है तेरा बंदा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
सबसे अलबेला तू हमारा ही नहीं सबका परमपिता है
Next
आनंद के सिवाय कुछ नहीं है इस दुनिया में, सुख दुख में भी तो एक आनंद है,
*
*