My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1860 | Date: 13-Jul-2000
Text Size
चाहता हूँ जानना अपने बारे में, अगर हो तेरी स्वीकृती।
चाहता हूँ जानना अपने बारे में, अगर हो तेरी स्वीकृती।
ऐसा क्या किया था जो जलना पड़ रहा है विरह की आग में।
वो कौन सा कारन था, जो दूर रखे हुये तुझको – मुझसे।
पहुचाया है दुख तेरे दिल को, प्रायश्चित् में क्याँ है करना।
बिन डरे तेरे प्यार को कैसे पाऊँगा, रमे हुये अपने धून में।
तेरा – मेरा क्या नाता है, जो जोड़ हुये है मुझको – तुझसे।
फरमाइशे ना है कोई नयी करनी, चाहे तो तू मिटा दे पुरानी।
जो बात अब तक ना बनी, उसके पीछे क्या है कहानी।
जानने से अगर बदलता हें जीवन तेरे वास्ते तो तू ना कर देंर अब।
अगर हित में है न जानंना, तो कर दें मसरुफ दिल को तेरे प्यार में।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कहते हुये आती है शर्म, जब तेरा बताया धर्म पाते नहीं निभा।
Next
क्या न करता तू हमारे वास्ते, लुटाये अपने आपको हर पल।
*
*