My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1870 | Date: 16-Jul-2000
Text Size
मुझसे बड़े – बड़े होंगे प्यार करने वाले, न है कुछ पास इस खोखले के।
मुझसे बड़े – बड़े होंगे प्यार करने वाले, न है कुछ पास इस खोखले के।
प्यार की सनकियों की है अपनी बानगी, यहाँ तो है खजाना खामियों का।
मतवालों के बारे में कहो जितना हें कम, अपने पास न है कुछ दम भरने को।
दीवानो के दीवानगी के आगे चलती नहीं तेरी, यहाँ तो दिल ही है पूरा काला।
परवानों की बात न पूछो रहते है तैयार खाक होने को, यहाँ तो रोते है रोना फरियादों का।
प्रभु एक से एक नायाब हीरे है तेरे पास, कोयले की कहा कोई बिसात।
नये – नये तौर – तरीको से बढाते है मान तेरे चाहने वाले, किया ना कोई हमने ऐसा काम।
लोग पी लेतें है तेरे नजरों से प्यार का जाम, अपने को तो ये भी न आया।
दौड़ा चला आता है पुकारते है जब जी जान से तेरे रसिक, हमको तो उसमें भी कुछ लगता है कोता।
तोड़ा है तूने दुनिया भरके कूचकों के जाल को, कब उबारेगा मुझे इस मायाजाल से ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कहाँ से लाऊँ इतना सुंदर दिल, जो कर दे मजबूर तुझे कहा करने को।
Next
कैसे करूं मैं और प्यार तुझसे, यार समझ में न आये मुझको।
*
*