My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1871 | Date: 16-Jul-2000
Text Size
कैसे करूं मैं और प्यार तुझसे, यार समझ में न आये मुझको।
कैसे करूं मैं और प्यार तुझसे, यार समझ में न आये मुझको।
मुझे ना है कोई और को दिखाना, दिल को जताना है प्यार तुझसे।
भरता नहीं दम तेरी दिवानगी का, परवाना चढ़ रहा है प्यार तेरा।
मरना – जीना सब कुछ है कबूल, तेरे वास्ते सब कुछ है कबूल।
जिद्द ना करता किसी बात की, मैं लायक ही नहीं तेरे प्यार के।
यार करता हूँ उनको सलाम, जो करते है तुझसे बहुत प्यार।
यार करता हूँ उनको बहुत सलाम जिनसे तू करता है बहुत प्यार।
जानता हूँ जो तोड़ते है हदों को, तू उनको भी करता है बहुत प्यार।
तेरे दरबार का सबसे अदना जीव हूँ, जो पुकारें तुझे होके निर्जीव।
इस ना की ना देख तू लायक, तेरा प्यार बना जायेगा मेरे रोम – रोम को तेरे लायक।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मुझसे बड़े – बड़े होंगे प्यार करने वाले, न है कुछ पास इस खोखले के।
Next
गुरू तू तो है गुरू, आलोक प्रकटे तेरा नाम लेते ही मन में।
*
*