My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 191 | Date: 29-Jun-1998
Text Size
वो काका ही मेरे लिये सब कुछ है, मेरा परम् पिता परमेश्वर वो ही है ।
वो काका ही मेरे लिये सब कुछ है, मेरा परम् पिता परमेश्वर वो ही है ।
मेरे संग हर पल वो रहता है, उसके रहने का अहसास मुझे हो या न हो ।
मेरे जीवन की नैया का वो है खिवैया; आज नहीं कल पार उसे लगाना है ।
मैं दुःख में रहूँ या सुख में, मेरे आनंद का दाता वो है ।
मैं अज्ञानी कुछ भी न जानूँ, मुझे ज्ञान कराने वाला वो है ।
मेरा प्यार उससे है, उसके लोगों से नहीं, इसके सिवाय में कुछ नहीं जानना चाहूँ ।
मैं नाम लेता हूँ उसका हर पल, मेरे मन में गीतों को जन्म देता है वो ।
क्या लिखा, क्या न लिखा, इसका अहसास ना हो मुझे; उसके मन की तरंग मेरे दिल में आकार लेती रहे ।
कब तक दूर रहूँगा उससे, एक दिन शरण देगा मुझे अपने चरणों में ।
इसकी कृपा से जनमें है हम, एक दिन बुलायेंगा अपने पास ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
बना ले, बना ले, बना ले मुझे तेरे चरणों की धूल,
Next
जो भी करूँगा गुरू का नाम लेके, जो भी किया गुरु कृपा से, गुरू कृपा से ।
*
*