My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2041 | Date: 18-Oct-2000
Text Size
दिन ढल जाये रात गुजर जाये, खत्म न हो कभी तेरी प्यार भरी बाते।
दिन ढल जाये रात गुजर जाये, खत्म न हो कभी तेरी प्यार भरी बाते।
हमारा हाल ये हो, तुम्हारे सामने बैठे – ठाले ढल जाऊँ प्यार में तेरे।
बदलने की राह देख रहा हूँ, कब क्या घट जाये रहबर तेरे रहमो करम से।
धर्म का मर्म न जाना था कभी, पर मन को बहुत सुहाता था तू हमेशा से।
जागनें का ढोंग बहुत कर लिया, तेरे प्यार में बेसुध होके जाग जाने की बारी अब आयी।
सवारी किया न जोन कब किसपे, अब तेरे संवार होने की बारी आयी हमपे।
मरवाह न रही हमको निकलने की जां, इस जानवर की जान बन गया जो तू।
जानते जा रहा हूँ अब आ गयी है बारी खामोशी की, पर रखना बात जारी दिल ही दिल में।
जतन कर न सका कभी कुछ व्यवहार में जतन कर लेने देना मुझको तेरे प्यार को।
सालता नहीं कोई काज मुझे आज, सालता है तो वो पल जिसमें रहता हूँ दूर तुझसे।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मिलते ही तुझसे खिल जाता हूँ, तुझसे दूर रहने पे रहता नहीं आपे में।
Next
छूपा ले हमको आँचल में अपने, लगने न दे दुनिया की हवा तू।
*
*