VIEW HYMN

Hymn No. 2067 | Date: 05-Nov-2000
Text Size
पिलाए जा, पिलाए जाम, जाम प्यार का, जब तक होश ना खो दे प्यार में तेरे।
पिलाए जा, पिलाए जाम, जाम प्यार का, जब तक होश ना खो दे प्यार में तेरे।
सिलसिला चलता रहे मदहोशी का, जिंदा होने का हो जाये खत्म गुमां।
प्यार से कर दे तू बेनाम, गुमनाम होके तेरा नाम कर जाये हम।
देने को ना है प्यार के सिवाय कुछ पास अपने, ऐ प्यार प्यार से ले ले तू जान हमारी।
रहा होऊँगा कभी बईमान, पर अब कि बढाऊँगा तेरा मान प्यार से अपने।
आस है जो तेरा वास है दिल में मेरे, हर पल गुदगुदाऊँगा दिल को तेरे प्यार से अपने।
सौगात में लेके आऊँगा प्यार पास तेरे, दौर होगा कोई भरी होगा प्यार की मस्ती मेरी।
जोर कोई कितना भी लगा ले जाये, पल भर को ना पायेगा डिगा प्यार में प्यार बनते जा रहा हूँ जो।
रगों में बह रही है प्यार जो करते जा रही है जीना मुहाल प्यार के जोश में।
गुमाने को रहा ना अब कुछ, प्यार के बदले प्यार ही प्यार उमड़ता घूमड़ता जा रहा है दिल में।


- डॉ.संतोष सिंह