VIEW HYMN

Hymn No. 2068 | Date: 06-Nov-2000
Text Size
यारों के यार का प्यार भरा जन्म दिन है आज।
यारों के यार का प्यार भरा जन्म दिन है आज।
उछल कूद मचा रही है दिल में मस्ती की तरंग।
धड़कने हर पल बढती जा रही है मुलाकात की राह ताकते।
सम्भाले नहीं सम्भलता है मन कुछ न कुछ सोचता यार को लेके।
अतिश्योक्ती मानो या सच, उसके बिना दुर्भर होता है श्वासों को लेना।
सीधे साधे शब्दों मे कहुँ रह नहीं सकता उसके प्यार बिना।
बन चूका हूँ उसका गुलाम, लग ना सकती मुझपे किसकी लगाम।
अंतर में जो लगी है आग, मिलते ही दहक पड़ती है।
नैन बरस पड़ते है बिना बात के, निठल्ले के पास ना है कोई सौगात।
देने को ना है कुछ पास मेरे, जो भी दिया है पाया तुझीसे।


- डॉ.संतोष सिंह