VIEW HYMN

Hymn No. 2064 | Date: 07-Nov-2000
Text Size
मेरे पास कुछ है तो तेरे दिये हुये शब्द।
मेरे पास कुछ है तो तेरे दिये हुये शब्द।
जिनको मैं गाता हूँ बिन् सुर – लय के।
गाना होना चाहता हूँ तेरे पास आने पे।
दूर होते क्यों हो जाता है दूर तू मेरे मन से।
छेड दे प्यार की कोई ऐसी धुन मेरे अंतर में।
होऊँ जहाँ में कही भी, स्पष्ट याद हो चित्त में तेरी।
मिल जाये बहुत कुछ, पर लगा रहे दिल तुझमे।
कहने को कोई कहे कुछ पर रमता रहूँ मैं तुझमे।
मेरा ना हो कोई मतलब, प्यार के सिवाय तुझसे।
जोर ना हो खत्म प्यार का, हो जाये चाहे खत्म श्वास।


- डॉ.संतोष सिंह