VIEW HYMN

Hymn No. 2070 | Date: 18-Nov-2000
Text Size
हाँ तेरा कहना सच है, दिल ना है मेरे पास।
हाँ तेरा कहना सच है, दिल ना है मेरे पास।
पर ये भी तू जान ले दिल तो है मेरा तेरे पास।
काश की बात क्यो करूं मैं तो हूँ सदियों पुराना तेरा दास।
अपने दिल का हाल तुझसे ना करूंगा तो करूंगा किससे।
न जाने कितनों का साथ पाया और ना चाहने पर भी टूटा।
जनमों - जनम से परे है तेरा मेरा साथ लाघे न जाने कितने काल।
दाल मेरी गलती नहीं कही, बिगड़ी बात बनती है तेरे पास आकें।
होगे स्वार्थ बहुतेरे मेरे, पर उससे जीयादाँ है चाहत तेरी।
कसम से आहत हुआ कई बार, राहत पाया तेरे पास।
बहुत बार दोहरायाँ गया ये खेल, अब तो ना छूटने दे साथ तेरा।


- डॉ.संतोष सिंह