My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2082 | Date: 22-Nov-2000
Text Size
इश्क का मारा लेके तेरे नाम का सहारा, फिरता है इधर उधर ।
इश्क का मारा लेके तेरे नाम का सहारा, फिरता है इधर उधर ।
तेरे सिवाय गंवारा ना है कुछ भी, संवारा हैं तूने अपना प्यार देके।
मुनासिब ना है किसी और के होने का, नसीब में लिख देना चाहे नाम तेरा।
होगा ना किसी काम का कुछ भी करके पी लेते है जाम तेरे नाम का।
दाम देने की हालत तो नही है, हर हाल में रहके कर लेना चाहे तुझको प्यार।
दामन में होगे कांटे हजार, बढ़ते कदमों के आगे बिछाऊँगा दिल अपना।
जागते सपनों की कोई बात करता नहीं, पर तेरे इंतजार में दूंगा हर इम्तहा।
जान हथेली पे लेके फिरता नहीं, पर तेरे वास्ते खेल जाऊँगा जा पे अपने।
नामुरीद इतना भी नहीं अपने मुरीद के लिये मुश्किलात पेश करूं तेरे सामने।
खसकने ना दूंगा हाथों से अपने तुझे, चाहे पग पग पे दुनिया की रुसवाई पड़े झेलना।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
रिश्तों में है रिश्ता सबसे बड़ा रिश्ता प्यार का।
Next
वृंदावन की निकुंज गलियों में रचा ले फिर से इक बार रास ओ घनश्याम।
*
*