My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2086 | Date: 28-Nov-2000
Text Size
मेरे मन के डर को तू डराके भगा दे।
मेरे मन के डर को तू डराके भगा दे।
दिल में लगी प्यार की आग को प्यार की आग देके भड़का दे।
निर्मूल हो जाये सारी शंका, विश्वास के बीज को सींच दे।
बरसा इतनी कृपा पल भर को ना भुलूं नाम तेरा।
पुरूषार्थ के पथ पे चलके करूं तेरा वरण।
अनासक्त होके करूं चाहे कोई करम, लू शरण तेरे चरणों में।
डिगने न पाये कभी कदम तेरे बताये मार्ग से।
तारतम्यता इतनी हो पल भर के बिछोह को कबूल न करूँ।
तिलांजलि दे दूं अपनी सारी जरूरतों को, बन जाऊँ तेरी जरूरत।
समरस हो जाये जिंदगी तेरे प्यार रस में डूबके।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जो भी बात निकले मुख से, निकले दिल से मेरे प्रभु।
Next
बना दे, बना दे, बना दे प्रभु मुझे लायक तेरे।
*
*