VIEW HYMN

Hymn No. 2096 | Date: 08-Dec-2000
Text Size
प्रभु की बात प्रभु जाने ये अदना क्या पहचाने।
प्रभु की बात प्रभु जाने ये अदना क्या पहचाने।
वो तो डूबके उनके ख्वाबों में गाना चाहे गीत प्यार भरा।
कुछ ऐसा कर जाना चाहे, जो छेड़ जाये दिल के उनको।
उनकी हंसी गुदगुदा जाये तरसते हुये हमारे मन को।
बंध जाये समाँ उनके सिवाय भान न रहे कुछ का।
कुछ कुछ से सब कुछ पे चढ जाये रंगत प्यार की उनके।
प्यार का दौर ऐसा चले, खत्म होने का ना ले नाम कभी।
हर पल खास हो जाये दिल में कुछ ऐसा वास तेरा।
जश्न पे जश्न हो, बिन पिये नशे में साराबोर हो हम।
न हमारा न किसीका इश्क मशीन पे बस तेरा जोर हो।


- डॉ.संतोष सिंह