VIEW HYMN

Hymn No. 2099 | Date: 18-Dec-2000
Text Size
दिल की बात है दिल वाले जाने, बेदिल वालों का न है कोई काम यहाँ।
दिल की बात है दिल वाले जाने, बेदिल वालों का न है कोई काम यहाँ।
छोटा बड़ा न है कोई यहाँ, प्यार से भरे दिल में उठती रहती है मस्ती की तरंग।
प्यार का घना अनंत पुँज है एक, निकलके उससे टिमटिमाते है अनेक मिलन के वास्ते।
जोर चलता नहीं किसी का किसी पे, प्यार का दौर चलता रहता है सदा से।
कब किसको क्या छू जाये किसीका, दिल के हाथों मजबूर बन जाये शाश्वत प्यार का।
यारो बहुत हद तक रहता है खेल नसीब का, पर आज का अभ्यास है हाथों में अपने।
सपने लाखो बुन लिये साकार करने का दौर आ गया प्यार में प्यार से।
गोया मुकाम तो वहीं था, जहाँ से चले थे अनंत में अनंत के वास्ते।
कभी जल्दी कभी देर होता है हाल सभी का एक सा, जब आता है वक्त परिणति का।
बनना होता है मुश्किल यारो, बचके बच ना सका कोई जिसने चखा मिटने पे तुझे।


- डॉ.संतोष सिंह