VIEW HYMN

Hymn No. 2121 | Date: 06-Jan-2001
Text Size
बड़ी बात है, बड़ी बात है तुझसे जुड़के देखा हुआ हर ख्वाब मेरे लिये बड़ी बात है।
बड़ी बात है, बड़ी बात है तुझसे जुड़के देखा हुआ हर ख्वाब मेरे लिये बड़ी बात है।

हूँ मैं दुनिया का सबसे अदना इंसा, तेरे दर पे आना बड़ी बात है मेरे लिये।

हसने तो ना कभी सोचा था, गुजारेंगे लम्हें तेरे संग बड़ी बात है मेरे लिये।

सनम होके चूर तेरे प्यार में, सुनायेंगे नगमे बड़ी बात है मेरे लिये।

लौट जाने के लिये ठग न भरा था, चलके दिखाऊँगा संग तेरे बड़ी बात है मेरे लिये।

कब तेरा कहा कर दिखाऊँ, जो ले जाये दिल को चुरा बड़ी बात है मेरे लिये।

हर रस्म निभाना चाहता हूँ प्यार की तेरे संग हो चाहे कुछ भी बड़ी बात है मेरे लिये।

दाल गलने न दूंगा मन की, बनके कमल चढूँगा चरणों में तेरे बड़ी बात है मेरे लिये।

कर दिखाऊँगा कुछ ऐसा जो बढ़ा जायेगी तेरी शान, बड़ी बात है मेरे लिये।

मिटके भी मिटने ना दूंगा तेरा नाम, पिलाऊँगा दुनिया को प्यार का जाम बड़ी बात है मेरे लिये।


- डॉ.संतोष सिंह