VIEW HYMN

Hymn No. 2144 | Date: 24-Jan-2001
Text Size
ॐ काका, श्री काका, जय काका, प्राणों से प्यारा तू हमारा।
ॐ काका, श्री काका, जय काका, प्राणों से प्यारा तू हमारा।
न्योच्छावर जाऊँ जो कुछ भी पाऊँ तुझसे, पल भर गंवाये बिना।
घटना रहे जो कुछ भी हमारे संग, हटना न तू कभी हमारे मन से।
होली खेल हर रोज तेरे नाम से, रंग जाऊँ तेरे रंग में।
तेरे अस्तित्व से कायम है अस्तित्व हमारा, विलीन हो जाये अस्तित्व तुझमें।
बंध जाऊँ तेरे बंधन में ऐसा, तोड़ दूँ दुनिया के सारे बंधन को।
अब ना करूं कभी कुछ ऐसा, जिससे रूठना पड़े तुझको हमसे।
क्या कुछ कर जाऊँ ऐसा, जो कर जाये निहाल दिल को तेरे।
दिल में दर्द हो ऐसा जितना करूं प्यार तुझसे उतना बढ़ता जाये।
श्वासों को लेना भूलूँ पर न भूलूँ कभी तेरा नाम लेना खत्म हो जाये चाहे जिंदगी।


- डॉ.संतोष सिंह