VIEW HYMN

Hymn No. 2151 | Date: 30-Jan-2001
Text Size
मत करो कुछ ऐसा, हो जाये मुश्किल जीना हमारा।
मत करो कुछ ऐसा, हो जाये मुश्किल जीना हमारा।
दम भरते है तेरे नाम से, गमों के सैलाब से पार पाते हुये।
अहसास रहता है तेरे प्यार का, की दिल मैं है वास तेरा।
इकरार है तुझसे प्यार का, मौंन को समझना तू सहमती हमारा।
तकदीर बदलवाने नहीं आया हूँ, मोहब्बत की रस्म निभाना चाहूँ।
हर कमी की तू देना सजा, करूंगा पूरी प्यार समझके तेरा।
मेरे वश की बात नहीं तुझे समझा पाना, समझ लेना बहुत कुछ अपने से।
लुट लेना तू बेहिचक, कोई कोर कसर न तू छोड़ना अगली बार के लिये।
मिला है साथ बड़ी मुश्किल से, यूं ही हाथो से न जाने दूंगा।
जो आग लगी है इस दिल में, उसमें तन को खाक हो जाने दूंगा।


- डॉ.संतोष सिंह