My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2187 | Date: 22-Feb-2001
Text Size
परम्, परम्, परम्, अदा करूं तेरा शुक्रियाँ बार बार तो भी होगा कम।
परम्, परम्, परम्, अदा करूं तेरा शुक्रियाँ बार बार तो भी होगा कम।
गुजार दूं जीवन तेरा धन्यवाद करने में, फिर भी मायने नहीं कोई तेरी कृपा के सामने।
लाखों लाख बार करूं तेरे नाम का जयघोष, तो भी तेरी अनुकंपा की बानगी कहलायेगी।
रीत रिवाजो को कितना भी मना लूं, मौका तो देता है तू अपनी सहृदयता की वजह से।
मुश्किल है बयाँ करना तेरी महानता का, कोई औकात नहीं इस अदने का।
तेरी हर दास्ताँ है अमर प्रेम की कथा, हर शब्द में भरी है करूणा की काव्यता।
बुझाता है तू न जाने कितने तरसती आत्माओं का प्यार, फिर भी भरा रहा है ज्यों का त्यों।
जितना कुछ कहूँ कम लगे दिल को, कहने की प्यास बढ़ती जाये मेरे दिल की।
महासागर है तू पर उसमें होती है बूंद की कुछ ना कुछ औकात, पर उससे हम कोसों दूर है।
फिर भी बिना किसी फिकर के गाऊँ गीत तेरा, रखना तरबतर तू मुझको उसमें अपनी कृपा से।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
पत्थरों को पूजते पूजते पत्थर दिल हो गया इंसान, भगवान के साथ रहते रहते भगवान से दूर हो गया इंसान।
Next
हें। आयों रे आयों समायों मोरा चित्त में, घनश्याम तोरी छवि।
*
*