My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 216 | Date: 17-Jul-1998
Text Size
जो ना कर सका कोई, वो ही तो करता है मेरा खुदा;
जो ना कर सका कोई, वो ही तो करता है मेरा खुदा;
हर असम्भव को सम्भव बनाता है मेरा खुदा ।
हर पल मुस्कुराता है वो, सुख – दुःख का मज़ाक उड़ाता है वो;
मुस्कुराके जीना सीखाता है, वो अपना बनाके सबको ।
ना किसकी परवाह करे; ना ही किसी से कोई शिकवा रखे,
अपने आप में जीता है, बंद आँखों से दुनिया को है देखता ।
जो दिल से पुकारे; जो उसके चरणों में शीश नवाये;
इक् के दिल में जा बसता, दूजे को देता है सहारा सदा ।
रिझता है वो, अपने प्रेमियों के प्रेम पे, प्रेम का मारा है वो,
बाँवरा बनके दौड़े अपने प्रेमियों के पीछे, प्रेमियों से करे मुलाकात।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु यहाँ भी, प्रभु वहाँ भी, प्रभु तो है सारे जहाँ में;
Next
बस एक तू है, तू ही तू है, सर्वत्र सदा से, तेरे ही हम सब है ।
*
*