My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 219 | Date: 19-Jul-1998
Text Size
अरे गज़ब हो गया, युँ ही एक दिन खुदा से मुलाकात हो गयी;
अरे गज़ब हो गया, युँ ही एक दिन खुदा से मुलाकात हो गयी;
वो बनके इंसान आया था हमारे बीच में, ये देखने हम कैसे रहते है उसके संसार में;
देखा उसने, उसकी भी आँखों में पानी आया; दुनिया तो बस थी गमों का सैलाब;
बनके एक अदना सा इंसान, हर दुःख – दर्द को झेलके जीने लगा, वो भी हम सबके संग;
उसने देखा इस दुनिया में अमीर हो या गरीब, ग़म में हर कोई बहता नजर आया।
हौले – हौले उसने सबको अपने करीब लाया, गीत गाते हुये मुस्कुरा के जीना सीखाया;
ग़म जो परबत से लगते थे, बिन आँधी – पानी के बरसके हर तन-मन को डूबोते थे;
आज वे सब पड़ गये कमजोर, हर कोई गम में भी मुस्कुरा के जीना सीख गया;
उसने सबसे कहा, अपने आपको इतना मजबूत बनाओ खुदा में डूबके;
की खुदा को मजबूर होना पड़े, तुम्हारे सुख – दुःख का हर भार उसे उठाना पड़े।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
फिर, फिर, फिरसे तुझे निहारना चाहूँगा, फिर भी ना है मन भरता, फिरसे निहारने का दिल है करता।
Next
कोई मुझसे पूछे खुदा रहता है कहाँ, तब मैं मुस्कुराऊँगा, मुस्कुरा के हौले से सर को हीलाऊँगा।
*
*