My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 226 | Date: 23-Jul-1998
Text Size
बहुत कुछ कह गया हूँ तुझसे, ना है अब कुछ कहना,
बहुत कुछ कह गया हूँ तुझसे, ना है अब कुछ कहना,
अब जान गया हूँ मैं, हर एक दिल की बात है तू जानता ।
बनता है बडा भोला – भाला, जैसे कुछ ना है तू जानता;
हैरान कर जाती है ये तेरी अदा, इसपें फिदा हो जाते है हम ।
परेशां से रहते है, ना ही जल्दी से कुछ समझ पाते है;
फिर दिल ही दिल में तूझे समझने की करते है कोशिश ।
धीरे – धीरे दिल जुड जाता हें तुझसे, समझ आ जाता है सब कुछ;
तब तेरा राज हमारा राज होता है, लब पे मुस्कान आ जाती है।
समझ आ जाता है करूणा क्यों होती है तेरी आँखो में सबके लिये,
क्यों दुनिया भरके गम को तू अपना गम समझता है, प्रवर रहता मदद के लिये ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कह नही सकता – क्या – क्या कमीं है हममें; झाँक के अपने भीतर देखते है तो कमियो की खान पाते है ।
Next
क्या जलवे होगे आजतेरे, झूमता होगा, झूमा देता होगा,
*
*