My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 235 | Date: 27-Jul-1998
Text Size
दल –दल में खुद फँसते है, फिर गुहार लगाते है मदद के लिये;
दल –दल में खुद फँसते है, फिर गुहार लगाते है मदद के लिये;
आँख होते हुये ढके रहते है, ठोकर लगने पे रोते है ।
जलते है बिन कोयले के अपने आप में, आग भी शरमा जाये,
मुक्तजीने की आदत डाल रखी है, मीन – मेख सबमें निकालते है ।
जानते हुये भी सब कुछ अपनी रौ में बहते है, आदत को स्वभाव में बदलते है;
कुछ घट जाता है उलटा, तब गिडगिडाते बार – बार कसमें खाते है ।
भरोसा दिलाते है प्रभु को, पर खुद भरोसा रखतें नही, ना ही कुछ समझते है
आदत के चलते बार – बार उलझते है, बनते है, जग हंसाई के तब पात्र ।
तौबा के बाद तौबा, कितनी बार करेंगे अपने आप से तौबा,
सही गलत के फेरे में ना पड, ना ही तू किसी से उलझ ।
अपनी समझ अपने तक रख, जो समझे उसे समझा, खुद नासमझी ना दिखा;
छोड दे प्रभु पे सब कुछ, देख के भी अनदेखा कर दें चुपचाप ।
होनी को तू ना बदल सकता है, जो होने वाला है वो होके रहता है,
शरण ले ले तू परम् की, परम ही सब कुछ बदल सकता है ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जो होना था वो तो हो गया, उस बात को लेके क्या रोना,
Next
मोह लेती है तेरी मोहनी सुरतिया नींद आयी, नींद में, नींद के बाद बस तूझे देखे ।
*
*