My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2423 | Date: 17-Aug-2001
Text Size
मैं इतरा रहा हूँ, अपने आप पे जो तुझसे प्यार है।
मैं इतरा रहा हूँ, अपने आप पे जो तुझसे प्यार है।
मानो तू छेडता है बारबार, मचलता है मन अहसास होते तेरा।
रह न पाता हूँ अपने आप में, ठुमकते हैं कदम अनायास जो।
लगाते है सारे कयास, कहीं मैं पागल हुआ तो नहीं।
कहने को कोई जो भी कहे, रोक टोक ना करूँ किसीके कहने पे।
मैं तो बस दिवानगी में झूंमना चाहूँ, प्यार तेरे गीतों को मानां चाहूं।
सपनो की दुनिया से तुझे उतारके, हकीकत में तुझे लाना चाहूं।
सलामती की फिकर किसे है, परवाने पन के अंदाज को पाना चाहूं।
जिद् ना है किसी बात की, मस्ती में जिंदगी का हर दौर गुजारना चाहूं।
कहे चाहे कोई भी कुछ, तुझे अपने अंतर में संजोके जीना चाहूं।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु तू ही बता कैसे तेरा गुणगान करूँ, कैसे तेरे प्रेम का रसपान करूँ।
Next
प्रभु जी तू कैसे सहता है हमको, ध्यान नहीं देते रों में बहके न जाने क्या कुछ कह देते प्रभु।
*
*