My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2473 | Date: 12-Oct-2001
Text Size
जब मेरे दिल में बसे हो तुम तो, कैसे आ सकता है कोई और।
जब मेरे दिल में बसे हो तुम तो, कैसे आ सकता है कोई और।
जब दुनिया में तुम हो चारों ओर, तो कैसे हो सकता है दूजा कोई और।
नामुमकिन है तेरी रजा के बिन कुछ होना, तो क्यो किसी को कोई दोष देना।
खेल है सब अगर करमों को तो भाग्य का क्यों रोना रोना।
दिया है जो कुछ तूने, उसके लिये क्यों ना तेरा धन्यवाद देना।
बहुत कुछ अच्छा हो सकता है तो, बहुत कुछ बूरा तूने ना होने दिया।
इलजामों की उलाहना देने से अच्छा है, दिये हुये को धन्यवाद देना।
तेरी महिमा से हुआ है सब कुछ तो, तेरी कृपा से होगा सब कुछ।
कल पे तुने ना कुछ टाला है, हमने पुरूषार्थ को कल पे टाल रखा है।
नयनो पे माया की पट्टी बांधे, भगवान के घर देर है अंधेर का शोर मचा रखा है।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मुश्किल है कहना कुछ तुझसे, कि तेरे दिल को रास आयेगा कि नहीं।
Next
न जाने कितने तरह तरह के भाव आ रहे हैं दिल में।
*
*