My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2498 | Date: 22-Nov-2001
Text Size
है.. देने की बात करता है तो, दे दे मुझे भक्ति तेरी।
है.. देने की बात करता है तो, दे दे मुझे भक्ति तेरी।
राह रोके अगर कुछ तो भर दे मुझमे अकूत शक्ति तेरी।
नीरस हृद्य में भर दे प्यार तू इतना, फूटे हर पल गीत तेरे।
थक जाये चाहे ये तन कितना, पर उमगो को न होने देना कम।
दम पे दम निकलता रहे, पर तेरे नाम का बम बम करता रहूँ।
उत्साह से भरना तू मेरे चित्त को, प्रयासों में न होने दूंगा कमी।
एक बार जो हो तेरा इशारा, निभाऊँगा प्राणों पे खेलके तेरा कहा।
देते जाना, देने मैं न करना तू कभी कोताही, सौंपने से न हटूंगा पीछे कभी।
बिगड़े हुये कार्यों को कर दिखाऊँगा पूरा, वख्त रहते तेरा हो जाऊँगा।
भक्ति के नये नये सोपानों को रचके तेरा नाम कर जाऊँगा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
है... हरि नाम की कथा है न जाने कितनी सदियों पुरानी।
Next
जिंदगी है न जाने कैसी, जब देखो तब देखती है नये नये ख्वाब।
*
*