My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2664 | Date: 27-Apr-2003
Text Size
आ.. जाओ, आ.. जाओ, आ जाओ, तुम मेरी जिंदगी में, आ आके बस जाओ तुम
आ.. जाओ, आ.. जाओ, आ जाओ, तुम मेरी जिंदगी में, आ आके बस जाओ तुम
ख्वाबों ख्यालों की दुनिया से उतरके, साकार हो जाओ तुम मेरे जीवन में, मेरे दिल में।
क्या दिन हो या रात, तुम्हारे रहते प्यार के सिवाय न हो दिल में कोई बात।
सताये तो सताये सिर्फ तेरी यादें, नींद को चुराके वो आये मेरी आंखो में।
बातों ही बातों में गुजरे सारा जीवन, भले लब चुप हों नजरें कहा सूनी करते रहें पल पल।
कटने को कटे न पल तेरे बिन, तेरे होने पे गुजर जाये जीवन पल भर में।
न हो तेरे सिवाय कुछ, ओर की दरकार, न हो औरो से किसी बात की तकरार।
प्यार का गीत गूंजे दिल में, लबों से निकले हर पल प्यार की तान तुझे सुनाने।
तुझे सुनाऊँ अपने ख्यालों को, जो बंद हैं न जाने कब से मन की दीवालों में।
गुजरना न चाहते गुजरते जाये समय, तेरे प्यार में चूर रहते अहसास न हो हमको।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मर गया तो क्या, जी गया तो क्या, बिन तेरे कुछ हो गया तो क्या।
Next
अंदाज है सबका अपना अपना जीने का, मैं तो जीना चाहता हूँ तेरे रंग में रंग के।
*
*